Freesansar

www.freesansar.com
December 02,2012

मिनी स्कट लगाए ६ महिना जेल

Updated on:  Tuesday, December 25, 2012

स्वाजिल्यान्ड - मिनी स्कट लगाउदा बलात्कारको घटना बढेको भन्दै अफ्रिकन मुलुक स्वाजिल्यान्डमा सरकारले मिनी स्कटलाइ प्रतिबन्ध लगाएको छ |

यदि


अफ्रीका की आखिरी राजशाही स्वाजीलैंड में महिलाओं के मिनी स्कर्ट और भड़काऊ टॉप पहनने पर पाबंदी लगा दी गई है। पुलिस के अनुसार ये परिधान दुष्कर्म के लिए उकसाते हैं। प्रतिबंध का उल्लंघन करने वाली महिलाओं को छह माह की सजा का प्रावधान किया गया है।

पुलिस ने इस प्रतिबंध की सूचना देते हुए जिस भाषा का इस्तेमाल किया है वह भी चौंकाने वाली है। इंडिपेंडेंट न्यूज ऑनलाइन ने पुलिस प्रवक्ता वेंडी हेल्टा के हवाले से लिखा है, 'ऐसे परिधान बलात्कारियों का काम आसान करते हैं, क्योंकि आधे कपड़े हटाना ज्यादा आसान होता है।' प्रतिबंध लो वेस्ट जींस पर भी लागू होगा।

रीड डांस नाम के वार्षिकोत्सव को इस प्रतिबंध से दूर रखा गया है, जिसमें राजा स्वाति तृतीय अपने लिए नई रानी चुनता है। इसमें लड़कियों को अंत:वस्त्र पहनने तक की अनुमति नहीं होती। उन्हें कपड़े के नाम पर सिर्फ एक अधोवस्त्र पहनने की इजाजत होती है। इस राजा की पहले से ही 13 रानियां हैं।

हाम्रो फेसबुक पेज लाइक गर्नुहोस

Tags: 

0 comments

Leave a Reply

Hot Items